बीपीएससी से सरकारी स्कूलों में बहाल होंगे 45 हजार से ज्यादा प्रधान शिक्षक व प्रधानाध्यापक Niyojit HM

प्रारंभिक शिक्षकों की मूल कोटि के 40518 पद पर एवं हाई स्कूल में नियुक्त होंगे 5334 प्रधानाध्यापक


मंत्रिमंडल की बैठक के बाद कैबिनेट के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार ने बताया कि पूर्व में पंचायतों और नगर में प्रारंभिक शिक्षकों की मूल कोटि के 40518 पद हुआ करते थे। इन पदों को सरकार ने सरेंडर करते हुए इनके स्थान पर बिहार सरकार के नियंत्रण में प्रधान शिक्षक के 40518 पदों का सृजन किया है। नवसृजित पद पर नियुक्त प्रधान शिक्षक राजकीयकूत माध्यमिक स्कूलों में प्रधान शिक्षक के रूप में नियुक्त होंगे। पूर्व में ये पे-स्कूल के पद थे अब नए वेतनमान के पद होंगे। इन पदों पर बहाली बिहार लोक सेवा आयोग के जरिए होगी। इन शिक्षकों को सरकार के दूसरे कर्मचारी-पदाधिकारी के तरह अधिकार दिए जाएंगे। 

पंचायतों के हाई स्कूल में नियुक्त होंगे 5334 प्रधानाध्यापक

संजय कुमार ने बताया कि शिक्षा विभाग के ही एक प्रस्ताव पर कैबिनेट ने माध्यमिक स्कूल विहीन पंचायतों में स्थापित हाई स्कूलों के लिए प्रधानाध्यापकों के 5334 पद सृजन की स्वीकृति दी है। पंचायतों में उ'च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए यहां हाई स्कूल स्थापित किए गए हैं। जहां प्रधानाध्यापक पद की आवश्यकता महसूस हो रही थी। प्रधानाध्यापक पद पर नियुक्ति भी बिहार लोक सेवा आयोग के माध्यम से होगी। इन्हें भी वेतनमान में नियुक्त किया जाएगा।