माध्यमिक विद्यालय में लागू अवकाश तालिका-2022 ही उत्क्रमित माध्यमिक और उच्य माध्यमिक विद्यालय में भी लागू होगा।

अवकाश तालिका - 2022 (Holiday Chart) 

माध्यमिक विद्यालय  में लागू अवकाश तालिका-2022 ही उत्क्रमित माध्यमिक और उच्य माध्यमिक विद्यालय में भी लागू होगा। 

निदेशक माध्यमिक शिक्षा, शिक्षा विभाग, पटना के द्वारा प्रदेश भर के  राजकीय/राजकीयकृत एवं परियोजना उच्य विद्यालयों के लिए वर्ष 2022 का अवकाश तालिका जारी किया गया। जिसमें वर्ष भर में कुल 60 दिन विशेष अवकाश देय होगा।

उत्क्रमित माध्यमिक/उच्च माध्यमिक विद्यालयों में भी  हाइ स्कूल वाला अवकाश तालिका लागू होगा। 

क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक मुंगेर प्रमंडल मुंगेर में एक कार्यालय आदेश जारी कर राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान अंतर्गत नव उत्क्रमित माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक/ प्रभारी प्रधानाध्यापक बनाने संबंधी मापदंड का आदेश जारी किया है।

1. संबंधित मध्य विद्यालय में यदि जिला संवर्ग के नियमित प्रधानाध्यापक पदस्थापित हैं तो वह नव उत्क्रमित माध्यमिक उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक रहेंगे।

2. नियमित जिला संवर्ग के स्नातक प्रशिक्षित वेतनमान में कार्यरत स्नातक शिक्षक जो आत्मा को तर योग्यता धारी होंगे पूरे विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक के रूप में कार्य कर सकेंगे एक से अधिक इस प्रकार के शिक्षक होने की स्थिति में वरीय स्नातक शिक्षक को विद्यालय का प्रभारी प्रधानाध्यापक घोषित किया जा सकेगा।

3. उच्च माध्यमिक विद्यालय में वर्ग नवमी दशमी एवं वर्ग 11 वीं 12 वीं के लिए शिक्षक के पदस्थापन होने तक आवश्यकता अनुसार प्रति नियोजन के माध्यम से अपेक्षित योग्यता धारी शिक्षकों की व्यवस्था संबंधित जिला शिक्षा पदाधिकारी के द्वारा की जाएगी।

4. इन विद्यालयों में प्रधानाध्यापक का पदस्थापन होने तक मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक के नियंत्रण ही नहीं नवमी एवं आगे की कक्षाओं का संचालन किया जाएगा।

5. अगर मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक/ प्रभारी प्रधानाध्यापक सुविधानुसार चाहे तो वर्ग नवम से ऊपर तक के वर्ग संचालन हेतु किसी वरीय माध्यमिक /उच्च माध्यमिक शिक्षक को प्राधिकृत कर सकते हैं।

6. साथ ही प्रमंडल के सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि निदेशक माध्यमिक शिक्षा बिहार पटना द्वारा प्रत्येक वर्ष निर्गत अवकाश तालिका को उत्क्रमित माध्यमिक/उच्च माध्यमिक विद्यालयों में भी लागू करवाना सुनिश्चित किया जाए।

विगत वर्ष का निरीक्षण अवकाश पत्र के कंडिका-10 शिक्षा संहिता की धारा 235/5 के अनुसार किसी छुट्टी के साथ जोड़ा जा सकेगा। 

नवम वर्ग के छात्रों का वार्षिक परीक्षा 04 मार्च 2022 एवं दशम वर्ग की जांच परीक्षा 15 नवम्बर 2022 से आयोजित की जाएगी। प्रथम सावधिक परीक्षा 26 जुलाई 2022 एवं द्वितीय सावधिक परीक्षा 20 सितम्बर 2022 एवं दशम वर्ग की जांच परीक्षा 15 नवम्बर 2022 से आयोजित की जाएगी। 

इंटर ग्यारहवीं की जांच परीक्षा 11 मई 2022 से एवं  बारहवीं की जांच परीक्षा 11 अक्टूबर 2022 से आयोजित की जाएगी। 

नए पाठ्यक्रम में नामांकन 30 जून तक लिया जा सकेगा। 

इसे भी पढ़ें-15% वृद्धित नियोजित पे-निर्धारण सैलरी स्लिप डाऊनलोड एवं दावा/आपत्ति लिंक 1 से 10


शिक्षा विभागीय न्यूज़ और पत्र 👈🏽यहाँ क्लिक करें।

Download Awakash Talika