15% वेतन फिक्ससेशन पर डिजिटल हस्ताक्षर के लिए सर्विस बुक और शैक्षणिक/प्रशैक्षणिक प्रमाण पत्र मांग रहे शिक्षा अधिकारी।
निदेशक माध्यमिक शिक्षा ने डीपीओ स्थापना के डिजिटल हस्ताक्षर युक्त पे-फिक्ससेशन स्लिप 27 जनवरी 2022 के 10 बजेे से डाऊनलोड के लिए उपलब्ध रहने संबंधी पत्र जारी किया था।
शिक्षा विभाग के पदाधिकारी ने पत्र जारी कर मांग दी शैक्षणिक/प्रशैक्षणिक प्रमाण पत्र और मूल सेवा पुस्तिका।
बेगुसराय जिला अंतर्गत निम्नाकित प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारियों ने मांग रहे मूल सेवा पुस्तिका-
जिला शिक्षा पदाधिकारी स्थापना बेगूसराय पत्र।
जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, स्थापना, शिक्षा विभाग, शेखपुरा ने 15% वृद्धि पर डिजिटल हस्ताक्षर हेतु शिक्षकों के शैक्षणिक एवं प्रशासनिक प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने का जारी किया फरमान।
15% वृद्धि के आलोक में वेतन निर्धारण के पश्चात डिजिटल हस्ताक्षर किया जाना है। उक्त निर्धारण हेतु संबंधित शिक्षकों का शैक्षणिक एवं प्रशासनिक प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया जाना है। जो निम्नवत है-
1. मैट्रिक का अंकपत्र एवं मूल प्रमाण पत्र
2. इंटरमीडिएट का अंकपत्र
3. स्नातक का अंकपत्र एवं मूल प्रमाण पत्र
4. स्नाकोत्तर का अंकपत्र एवं मूल प्रमाण पत्र
5. प्रशैक्षणिक प्रमाण पत्र एवं प्रवेश पत्र, अंक पत्र एवं मूल पत्र।
6. दक्षता उत्तीर्ण प्रमाण पत्र।
7. टीईटी का अंक पत्र।
8. नियुक्ति पत्र।
9. मूल सेवा पुस्तिका।
सभी शैक्षणिक/प्रशैक्षणिक प्रमाण पत्र की स्व अभिप्रमाणित छाया प्रति मूल सेवा पुस्तिका के साथ समेकित करते हुए फोल्डर फाइल में उपलब्ध कराने का निर्देश जारी किया गया है।
डीपीओ स्थापना द्वारा जारी पत्र |
इसे भी पढ़ें-15% वृद्धित नियोजित पे-निर्धारण सैलरी स्लिप डाऊनलोड एवं दावा/आपत्ति लिंक 1 से 10