BSEB Revised Marks Sheet, Original, Provisional, Migration certificate Fee and Minor or Major correction fee from 01 February 2022
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति दिनांक 22 जनवरी, 2022 को हुई बैठक में विषय संख्या-34 में लिये गये निर्णय के आलोक में समिति द्वारा निर्गत विभिन्न वर्षों के माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा से संबंधित अभिलेख यथा, अंक पत्र, प्रमाण पत्र की द्वितीयक प्रति निर्गत करने तथा उन अभिलेखों में लघु (Minor) एवं दीर्घ (Major) सुधार हेतु आवेदन के साथ ही निम्नवत् प्रक्रिया शुल्क (Processing Fee) लेने का आदेश दिया जाता है :
(I) संशोधित द्वितीयक प्रति शुल्क -
क्रम सं | द्वितीयक प्रमाण पत्र का प्रकार | माध्यमिक हेतु संशोधित शुल्क | उच्य माध्यमिक हेतु संशोधित शुल्क | डीएलईडी हेतु संशोधित शुल्क |
1 | मूल प्रमाण पत्र डुप्लीकेट | 500 | 600 | 600 |
2 | औपबंधिक प्रमाण पत्र | 300 | 240 | 240 |
3 | अंक प्रमाण पत्र | 300 | 300 | 300 |
4 | माइग्रेशन प्रमाण पत्र | 350 | 240 | - |
5 | पंजीयन कार्ड | 200 | - | 200 |
6 | अंग्रेजी वर्जन प्रमाण पत्र | 500 | 600 | - |
(II) संशोधित सुधार शुल्क -
(i) लघु सुधार (Minor correction) - 500 रु० (पाँच सौ)
(ii) दीर्घ सुधार (Major correction) - 800 रु० (आठ सौ)
यह आदेश 01 फरवरी 2022 से लागू होगा।
डीपीओ के हस्ताक्षरयुक्त 15% वृद्धित मूल वेतन पे-स्लिप डाऊनलोड।