Primary Teacher Recruitment Bihar March 2022
प्रारंभिक शिक्षक नियोजन 6ठा चरण 3 राउंड के बाद विशेष चरण PDF Letter
तृतीय चक्र की प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत लगभग 365 पंचायत नियोजन इकाइयों एवं 33 प्रखंड नियोजन इकाइयों में विभिन्न कारणों से औपबंधिक मेधा सूची प्रकाशित नहीं किया गया, अंतिम मेधा सूची प्रकाशित नहीं किया गया, नियोजन इकाई के सचिव/ अध्यक्ष अनुपस्थित रहे, काउंसलिंग की सफल प्रक्रिया एक बार भी पूर्ण नहीं की जा सकी है।
इस तरह के सभी नियोजन इकाइयों में विशेष चक्र के तहत काउंसलिंग को कराते हुए चयन की प्रक्रिया पूर्ण कर लिया जाएगा साथी शिक्षक नियोजन 2019-20 की प्रक्रिया पूर्ण मानी जाएगी।
शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार ने इसको लेकर निर्देश जारी किया है। 365 पंचायत नियोजन इकाई और 33 प्रखंड नियोजन इकाइयों में विभिन्न कारणों से औपबंधिक मेधा सूची का प्रकाशन अब तक नहीं हो पाया था। अब उन्हें एक मार्च तक एनआईसी के पोर्टल पर मेरिट लिस्ट अपलोड करना है। मेरिट लिस्ट पर आपत्ति प्राप्त करने और निराकरण के बाद 8 मार्च तक फाइनल मेरिट लिस्ट एनआईसी की वेबसाइट पर प्रकाशित कर देनी है। शिक्षा विभाग की ओर से जारी शिड्यूल के अनुसार प्रखंड नियोजन इकाई में 14 और 15 मार्च को काउंसलिंग होगी, जो जिला मुख्यालय में होगी। जबकि पंचायत नियोजन इकाई की काउंसलिंग 16 मार्च को होगी। यह प्रखंड मुख्यालय में होगी
मेधा सूची के प्रकाशन के उपरांत काउंसलिंग की प्रक्रिया निर्धारित स्थल पर निम्न तिथि को संपादित की जाएगी।
1. प्रखंड नियोजन इकाई- 14/03/2022- जिला मुख्यालय वर्ग 6 से 8
2. प्रखंड नियोजन इकाई- 15/03/2022- जिला मुख्यालय वर्ग 1 से 5
3. पंचायत नियोजन इकाई- 16/03/2022- प्रखंड मुख्यालय वर्ग 1 से 5
इसे भी पढ़ें- Bihar 100 Point Reservation Roster with 10% EWS || बिहार 100 बिन्दु मॉडल आरक्षण रोस्टर 10% E.W.S आरक्षण के साथ।
इसे भी पढ़ें-15% वृद्धित नियोजित पे-निर्धारण सैलरी स्लिप डाऊनलोड एवं दावा/आपत्ति लिंक 1 से 10