Internal and External charge/ fee / remuneration chart Inter Practical exam 2022
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, पटना
इंटरमीडिएट प्रायोगिक परीक्षा 2022 के केन्द्र व्यय, पारिश्रमिक एवं सवारी भत्ता
प्रायोगिक परीक्षा संचालन के लिए समिति द्वारा केन्द्राधीक्षक को बैंक ड्राफ्ट के माध्यम से प्रेषित की गई राशि का भुगतान/व्यय केन्द्राधीक्षक द्वारा किया जाएगा।
बाह्य एवं आंतरिक परीक्षक के पारिश्रमिक आदि का भुगतान उनके बैंक खाते में RTGS से ही किया जाय। अपरिहार्य स्थिति में Cross/Order Cheque के माध्यम से केन्द्राधीक्षक द्वारा भुगतान किया जा सकता है।
राशि का भुगतान/ व्यय निम्न प्रकार से किया जाएगा :
- आन्तरिक परीक्षक (इंटरनल एग्जामिनर) को पारिश्रमिक 7 रु० (सात रुपये) प्रति परीक्षार्थी (प्रति कॉपी) की दर से भुगतान किया जाएगा।
- बाह्य परीक्षक (एक्सटर्नल एगजामिनर) को पारिश्रमिक 7 रु० (सात रुपये) प्रति परीक्षार्थी की दर से भुगतान किया जाएगा।
नोट:- एक परीक्षार्थी के लिए आंतरिक एवं बाह्य परीक्षक को कुल 7+7=14 रु० दिया जाएगा।
- सवारी भत्ता 40/- रु0 प्रतिदिन केवल बाह्य परीक्षकों के लिए।
- केन्द्राधीक्षक का पारिश्रमिक 50/- रु0 प्रति पाली अधिकतम 100/- रु0 प्रतिदिन।
- तृतीय एवं चतुर्थवर्गीय कर्मयों का पारिश्रमिक एक रुपया प्रति छात्र/प्रति विषय।
कन्टीजेन्सी मद में विषयवार प्रति छात्र निर्धारित दर निम्नवत् है :
क्र.स | विषय | आकस्मिक (कन्टिजेन्सी) |
01 | भौतिकी | 2 रु० प्रति छात्र |
02 | रसायनशास्त्र | 2 रु० प्रति छात्र |
03 | जीव विज्ञान | 2 रु० प्रति छात्र |
04 | गृह विज्ञान | 2 रु० प्रति छात्र |
05 | भूगोल | 1 रु० प्रति छात्र |
06 | मनोविज्ञान | 1 रु० प्रति छात्र |
07 | योग एवं शारीरिक शिक्षा | 1 रु० प्रति छात्र |
08 | संगीत | 1 रु० प्रति छात्र |
09 | एम0डब्यूटी0 | 1 रु० प्रति छात्र |
10 | इंटरप्रेन्योरशिप | 1 रु० प्रति छात्र |
11 | कम्प्यूटर सायंस | 1 रु० प्रति छात्र |
जाँच परीक्षा में गैर-उत्प्रेषित या जाँच परीक्षा में अनुपस्थित छात्र/छात्रा इन्टरमीडिएट वार्षिक प्रायोगिक परीक्षा, 2022 में कदापि सम्मिलित नहीं होंगे। उत्तरपुस्तिका पर बाह्य एवं आंतरिक परीक्षकों का पूरा नाम एवं हस्ताक्षर होना आवश्यक है।
Download Practical Expense PDF Letter