STET-2019 Merit Vs Not in Merit and Not Qualified candidate
STET-2019 के रिज़ल्ट के प्रकाशित होने के कई वर्ष बीत जाने के बात जब मार्क्स कार्ड सर्टिफिकेट संबन्धित जिला के जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय से वितरण के लिए उपलब्ध कराया गया। तब आखिर क्यों एसटीईटी 2019 में जो अभ्यर्थी मेधा सूची (Merit) में शामिल है एवं जो अभ्यर्थी मेधा सूची में शामिल नहीं है (Not in Merit) हैं दोनों सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी करने विधानसभा परिसर पहुँच गए।
क्यो कर रहे है STET 2019 अभ्यर्थी आंदोलन?
एसटीईटी 2019 में 80 हजार से अधिक अभ्यर्थी Merit and Not in Merit मिलाकर क्वालिफाई किये थे। इसमें 24 हजार 599 अभ्यर्थी मेधा सूची (Merit) में आए थे। बाकी 49 हजार 797 अभ्यर्थी (Not in Merit) को बाद में शिक्षा विभाग द्वारा नियोजन में शामिल करने का आश्वासन दिया गया। अब मेधा सूची में शामिल अभ्यर्थियों की मांग है कि अगर बाकी Not in Merit अभ्यर्थी को नियोजन में शामिल किया जाता है तो विभाग सीट बढ़ाए।
इसे भी पढ़ें-जिला वाइज़ STET-2019 सर्टिफिकेट वितरण की तिथि और स्थान देखने के लिए यहाँ क्लिक करें। 👈
बिहार बोर्ड द्वारा नोटिफिकेशन जारी कर कहा गया था कि मेधा सूची में शामिल अभ्यर्थियों का ही नियोजन किया जायेगा। मेरिट वाले अभ्यर्थियों का मांग है की अगर शिक्षा विभाग द्वारा मेधा सूची के बाहर वाले छात्रों को शामिल करती है तो विभाग रिक्तियां बढ़ाकर दुबारा मेरिट जारी करे।
रिज़ल्ट में दो पहलू होता है पहला पास (Qualified) और दूसरा फेल (Not Qualified)
BSEB द्वारा सर्टिफिकेट में Merit, Not in Merit तथा Not Qualified लिखा सर्टिफिकेट वितरित किया जा रहा है।
इसे भी पढ़ें-STET-Qualified Merit and Cut-Off देखने के लिए यहाँ क्लिक करें।👈
इसी बात को लेकर गुरुवार 24 फरवरी 2022 को Not in Merit वाले अभ्यर्थियों के द्वारा विरोध प्रदर्शन पटना में किया गया। उनका कहना था की Not in Merit लिखा सर्टिफिकेट क्यो दिया जा रहा है? जबकि रिज़ल्ट के समय शिक्षा मंत्री और बीएसईबी अध्यक्ष के द्वारा यह कहा गया की Merit और Not in Merit दोनों तरह के अभ्यर्थियों को 7वें चरण के शिक्षक नियोजन मे मौका दिया जाएगा। STET सिर्फ पात्रता परीक्षा है। यही ऐसा है तो Merit+Not in Merit को Qualified और बाँकी में Not Qualified लिखा हुआ सर्टिफिकेट देना चाहिए। लेकिन विभाग द्वारा दिये जाने वाले सर्टिफिकेट में Merit/Not in Merit/Not Qualified लिखे होने से अभार्थी में आक्रोश है।
एसटीईटी-2019 अभ्यर्थियों का शिक्षक के पद पर नियोजन बिहार जिला परिषद एवं नगर निकाय माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय सेवा (नियुक्ति, प्रोन्नति, स्थानांतरण, अनुशासनिक कार्रवाई एवं सेवाशर्त) नियमावली-2020👈 के द्वारा ही किया जाना है। जिसमें STET उत्तीर्ण ही आवेदन के लिए पात्र होते हैं। आवेदित अभ्यर्थियों के एकेडमिक और प्रशिक्षण के अंक को 2 से विभाजित कर मेधा सूची तैयार कर नियोजन किए जाने का प्रावधान है।
इसे भी पढ़ें: नियोजित सैलरी कैल्कुलेटर।👈
समस्या BSEB के परीक्षा के लिए विज्ञप्ति और रिज़ल्ट में Qualified अभ्यर्थी को Merit और Not in Merit करने के कारण उत्पन्न हो गया है। सर्वप्रथम BSEB द्वारा जब रिज़ल्ट घोषित किया गया तो Qualified और Not Qualified दो तरह के परिणाम प्रकाशित किए गए और कुछ विषयों के रिज़ल्ट को किसी कारण से रोका गया था जिसे कुछ दिन बाद प्रकाशित किया गया। उस रिज़ल्ट मे Qualified के साथ Merit और Not in Merit अंकित था। यहीं से समस्या शुरू हो गया।
अब मेरिट वालों का मांग है की जब हम विज्ञप्ति के अनुसार मेरिट में हैं ही तो हमें नियुक्ति पात्र दिया जाए। जबकि सरकार कहती है के हम नियमावली-2020 के अनुरूप नियोजन करेंगे जिसमें Not in Merit को भी मौका दिया जाएगा।
क्या सिर्फ STET 2019 एवं मेरिट वालों का ही नियोजन होगा?
STET-2011 और STET-2019 Qualified अभ्यर्थियों को शिक्षक नियोजन के लिए पात्र माना जाएगा और पात्र अभ्यर्थियों से आवेदन लिए जाएगा। नियुक्ति नियमावली- 2020 के प्रावधान के अनुसार ही सरकार इन अभ्यर्थियों को बहाल करेगी।
क्या है STET-2019 का विवाद?
STET-2019 की परीक्षा में 80402 कैंडिडेट्स 'पास' हुए थे, जिसमें 30675 को 'मेरिट लिस्ट' में रखा गया था। अब जिन कैंडिडेट्स को 'नॉट इन मेरिट लिस्ट' में रखा गया, उनका कहना है कि 'मेरिट लिस्ट' क्यों बनाया गया है? जितने भी लोग 'पास' हुए हैं, सभी को नियुक्ति पत्र मिले। क्योंकि परीक्षा के विज्ञापन में ऐसा ही कहा गया था। साथ ही वो कैंडिडेट्स भी आक्रोशित हैं, जो मेरिट लिस्ट में हैं। वो नियुक्ति पत्र मिलने का इंतजार कर रहे हैं। आरोप है कि सरकार की ओर से अभी तक नियुक्ति पत्र देने की कोई जानकारी नहीं दी गई है।
इसे भी पढ़ें-15% वृद्धित नियोजित पे-निर्धारण सैलरी स्लिप डाऊनलोड लिंक 1 से 10
इसे भी पढ़ें: 15% वृद्धित पे स्लिप सर्विस बुक पर चिपकाने से पहले के सेवा संबंधी सभी जानकारी सर्विस बुक पर लिखने संबंधी जानकारी। 👈
इसे भी पढ़ें: Bihar Education Department Official Letter PDF Download 👈
इसे भी पढ़ें: नियोजित सैलरी कैल्कुलेटर।